रूडकी : जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम भगवानपुर चंदपुर निवासी तनवीर पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रूड़की में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार: ढाई लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार….
RELATED ARTICLES