Homeराज्यउत्तराखण्ड28 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, कल बंद रहेंगे सभी...

28 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, कल बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर……

देहरादून- केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव के विरोध में देशव्यापी केमिस्ट बंद के तहत देहरादून में भी 28 सितंबर को यानि कल सभी दवा की दुकानें बंद रहेंगी। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का भी विरोध किया जाएगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी यदि प्रदर्शन के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन सदस्य देशव्यापी हड़ताल करेंगे।
देशव्यापी एक दिवसीय केमिस्ट की दुकानों के बंद के संबंध में आज एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव और इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का विरोध देशभर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके चलते दून में भी केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। मल्होत्रा ने कहा कि यदि मांगों को उसके बाद भी पूरा नहीं किया जाता तो एसोसिएशन देशव्यापी हड़ताल करने को मजबूर होगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular