
देहरादून। दस दिन पूर्व अपृहत हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने आज सुबह बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तारकर लिया है। आरोपी नाबालिग को बिहार भगा ले जाने की फिराक में रेलवे स्टेशन आया था। मामला रायवाला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 17 सितम्बर को रायवाला निवासी एक व्यक्ति ने थाने में नामजद तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस मे रहने वाला रामा सादा निवासी बिहार उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रामा सादा की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को आज सुबह सुचना मिली कि आरोपी रामा सादा नाबालिग को बिहार ले जाने की फिराक में है। वह रायवाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंतजार में बैठा है।
