
देहरादून । वामपंथी संगठन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने उत्तराखण्ड में महिलाओं के साथ बढ़ते यौन अपराधों के विरोध में अपर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया और प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम भेजे गए इस ज्ञापन में महिला अपराधों की चर्चा है।
वृहस्पतिवार को दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखण्ड में महिलाओं से दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। अगस्त माह में उत्तरकाशी में दलित बच्ची इसका शिकार बनी। फिर एनआईवीएच,जीआरडी अकेडमी, उत्तराचंल यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बच्चीयों को इसका शिकार होना पड़ा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सूबे में महिला कानूनों को लागू करने में हीला हवाली की जा रही है और अपराध्ी बैखौफ घूम रहे है।
ज्ञापन में मांग की गयी है कि अपराधियों का तुरंत गिरफ्तार किया जाये, बलात्कार पीड़ित को निशुल्क उपचार देते हुए सुरक्षा प्रदान की जाये। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष इन्दु नौडियाल, चन्दा मंमगाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला अपराधों पर जनवादी महिला समिति ने एडीएम को ज्ञापन दिया
RELATED ARTICLES