पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर बीती रात शादी से लौट रही एक महिन्द्रा कमांडर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
पिथौरागढ़ में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी
पिथौरागढ़ में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 22 वर्षीय लक्की भण्डारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
