बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को कोटद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दोरान उन्होंने आपदा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने अपने कोटद्वार दौरे के दौरान कहा है की आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करके प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचाने के भी निर्देश दिए।




