HomeGovernmentदेहरादून में DPC के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास कार्यों...

देहरादून में DPC के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास कार्यों को गति देने की अपील…

देहरादून। जिला योजना समिति (DPC) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद देहरादून में नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और मेयर सौरभ थपलियाल ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए जनपद के विकास को नई गति देने का आह्वान किया। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कई सीटों पर निर्विरोध जीत, कुछ पर हुआ चुनावी मुकाबला

देहरादून जिला योजना समिति चुनाव में कई सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि कुछ सीटों पर मतदान के जरिए सदस्यों का चयन किया गया। जिला पंचायत के सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों और नगर निगम देहरादून की 15 सीटों पर प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की।इसके अलावा विकासनगर, हरबर्टपुर और सेलाकुई के संयुक्त क्षेत्र की एक सीट पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं, ऋषिकेश नगर निगम की दो सीटों के साथ मसूरी और डोईवाला की एक-एक सीट पर मतदान के बाद उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।

नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर निर्विरोध जीत

नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर प्रत्याशियों ने बिना मुकाबले जीत हासिल की। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में रविन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह कठैत, नंदिनी शर्मा, संतोख सिंग नागपाल, वैभव अग्रवाल, सतीश कश्यप, विमल चन्द उनियाल, कपिल धर, आलोक कुमार, संजीत कुमार बंसल, पूजा नेगी, अमिता सिंह, मीनाक्षी मौर्या, प्रवीन सिंह नेगी और अशोक डोबरियाल शामिल हैं।

जिला पंचायत के सभी 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

जिला पंचायत की सभी 10 सीटों पर भी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें अमिता राज, खुशबू गुरुंग, गोविन्द सिंह, दीवान सिंह, पिंकी रोहिला, रश्मि देवी, विजयलक्ष्मी, विनिता रतूड़ी, संजय किशोर और हुकम चन्द्र शामिल हैं।

ऋषिकेश, मसूरी और डोईवाला में हुआ चुनावी मुकाबला

विकासनगर, सेलाकुई और हरबर्टपुर के संयुक्त क्षेत्र से एल. शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, मतदान के जरिए ऋषिकेश से राजेन्द्र सिंह बिष्ट और संध्या बिष्ट, डोईवाला से रियायत अली और मसूरी से पवन भलवाल ने जीत हासिल की।

विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद के संतुलित विकास में जिला योजना समिति की अहम भूमिका है। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से जनसमस्याओं के समाधान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस विकास योजनाएं तैयार करने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

बिना भेदभाव सभी क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य: मेयर

सौरभ थपलियाल ने नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह और जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular