Homeराज्यउत्तराखण्ड"सीएम ने बहनो को दिया तौफा,रक्षा बंधन के दिन बसों में फ्री...

“सीएम ने बहनो को दिया तौफा,रक्षा बंधन के दिन बसों में फ्री यात्रा”

बड़ी खबर : रक्षा बन्धन के पर्व पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व भाई बहन के अटूट बन्धन और भारतीय संस्कृति के आदर्श मूल्यों का प्रतीक हैै। सीएम ने कहा कि यह पर्व रिश्तों की पवित्रता और गरिमा का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री ने रक्षा बन्धन पर प्रदेशवासियों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक व्यक्ति-एक वृक्ष और जल संचय के तीन संकल्प लेने की अपील भी की। सीएम ने कहा कि जल संचय के लिए 200 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के दिन महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने उतराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी है। बहने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से यात्रा कर सकें। इसके साथ ही सीएम ने महिलाओं को तोहफा देते हुए कहा कि प्रदेश में दो महिला बैंक की स्थापना की जा रही है, जिसमें अधिकारी से लेकर सभी पदों पर केवल महिलाएं ही होंगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Greetings, explore our [URL=https://hotchip.org.uk/]free incest porn[/URL] collection. Which presents great movies. View it now!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular