Homeराज्यउत्तराखण्डकिस घटना से दहशत में है देहरादून के लोग,पढ़िए पूरी खबर

किस घटना से दहशत में है देहरादून के लोग,पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर :दरवाजा बंद कर सो रही थी महिला जब सुबह उठी तो उसकी चोटी कटी मिली। जी हाँ किशोरी और महिलाओ की चोटी कटने की घटना ने दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा,यूपी के बाद उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है. घटाना देहरादून के विकासनगर इलाके के सहसपुर में घटी है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है

 देहरादून के विकासनगर इलाके के सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर ईदगाह बस्ती में रात एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।  अभी तक यूपी में इस तरह की घटनाएं सुनी जा रही थी। अब देहरादून में भी चोटी काटने का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ईदगाह बस्ती निवासी फरजाना रात को परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी।  इस बीच करीब रात 12 बजे किसी ने महिला की चोटी काट दी। सुबह उठने के बाद ही उसे इसका पता चला। घटना का पता चलने पर महिला के घर में भीड़ जमा हो गई। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बावजूद इसके किसी ने सोती हुई महिला की चोटी काट दी।  पछवादून क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना घटित होने पर महिलाओं में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक परिजनों से इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular