Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी के हैलीकाप्टर ही हुई इमरजेंसी लेंडिंग।

सीएम धामी के हैलीकाप्टर ही हुई इमरजेंसी लेंडिंग।

पंतनगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हैलीकाप्टर की आचानक इमरजेंसी पंतनगर में करवानी पड़ी। आज करीब सुबह 10:30 आचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवाओं और बारिश के चलते मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर की पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। आचानक मिली इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन में हडकंप मच गया। जिला प्रशासन, पुलिस समेत जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी। इमरजेंसी लैंडिंग की सुचना मिलते ही पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला समेत कई भाजपा के नेता उनसे मिलने को पहुंचे लेकिन मुख्यमंत्री किसी से भी नही मिले। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर के एनेक्सी में रुके हुए है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular