Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण जरुरी।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण जरुरी।

देहरादून – उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में केदारनाथ में 75000 से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं और यही हाल गंगोत्री यमुनोत्री और बद्रीनाथ का भी है। श्रद्धालुओं की इतनी भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए जो भी श्रद्धालु आता है उसे अपनी पूरी यात्रा का विवरण पंजीकरण कराना होता है।

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ में दर्शन के लिए पंजीकरण की सघनता से जांच के आदेश पुलिस को दिए हैं उन्होंने कहा है कि केदारनाथ धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण को जांचने के बाद ही उन्हें दर्शन के लिए भेजा जाएगा इसलिए सभी यात्रियों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। फिलहाल केदारनाथ धाम पर ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता है जबकि बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पर बिना पंजीकरण के भी दर्शन किए जा सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular