Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में अब तक 20 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु...

चारधाम यात्रा में अब तक 20 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु…

देहरादून – चारधाम की यात्रा शुरू हुए अभी हफ्ता भर ही हुआ है, लेकिन अभी से तीर्थ यात्रियों की मौत की खबर आनी शुरू हो गयी है। चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं और कठिन परिस्थितियों के बीच अस्वस्थ और बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की जान पर पैदल यात्रा करना भरी पड़ रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा यात्रा में स्वस्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जा रहे है, लेकिन केदारनाथ और यमुनोत्री के कठिन मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ठहरने के इंतजाम तक नही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री में 14, केदारनाथ में 5 और बदरीनाथ में 1 तीर्थ यात्री की मौत हो चुकी है। हफ्ते भर में 20 श्रधालुओं की मौत ने यात्रा के आयोजको और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। महामारी के कारण यात्रा 2 साल बाद पूर्ण रूप से संचालित की गयी है। 2 साल यात्रा के शुरू होने पर चरों धामों में क्षमता से अधिक श्रधालुओं पहुँच रहे है।  क्षमता से अधिक श्रधालुओं के धामों में पहुँचने पर श्रधालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ और यमुनोत्री जैसे कठिन पैदल मार्गों  अधिक उंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण श्रधालुओं की तबियत बिगारने का खतरा रहता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular