Homeराज्यउत्तराखण्डसरहानीय कदम: विधायक आदेश ने दी मां- बेटी को “एक नई जिंदगी"!

सरहानीय कदम: विधायक आदेश ने दी मां- बेटी को “एक नई जिंदगी”!

जसपुर, सरहानीय कदम: यूं तो समाज सेवा के दावे सभी करते हैं पर आपनी कथनी को सच कर दिखाया जसपुर विधायक आदेश चौहान ने.   विधायक चौहान ने  पतरामपुर रोड स्थित बड़ा शिव मंदिर परिसर में गंदगी की जिंदगी जी रही मां-बेटी को “एक नई जिंदगी” दी. लगभग 3 वर्ष पूर्व जसपुर में मां-बेटी ने मंदिर के बाहर अपना छोटा सा बिना छत का डेरा बसाया ,बरसात, आंधी ,धूप ,ठंड आदि में बेपरवाह पड़ी रही मां-बेटी पर किसी ने दया नहीं दिखाई .आस-पास के लोगों ने बताया कि दोनों मां-बेटी शरीफ नगर से आई हैं मालूमात करने पर वेसुध हालत में पड़ी मां ने अपना नाम शशि उम्र लगभग 30 वर्ष तथा वेटी पायल उम्र लगभग 7 वर्ष वताया.

विधायक आदेश चौहान ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर दोनों मां-बेटी का मुंडन कराया और दोनों ही तीन साल से नहीं नहायी थीं सात वर्ष की वेटी पायल के सिर में कीड़े पड़ चुके थे, मां शशि की हालत भी कुछ ऐसे ही थी. दोनों को मंदिर आई महिलाओं की मदद से नहलाकर नए कपड़े पहनाए, खर्चे को पैसे दिए गए विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम से बात कर दोनों को नारी निकेतन एवं बाल सुधार गृह भेजने की बात रखी, एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट तैयार करा कर जल्दी भेजने की प्रक्रिया आरंभ करा दी जाएगी, बरहाल विधायक के प्रयास से दोनों मां- बेटी को “एक नई जिंदगी” जरुर मिल जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments