Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीडीएम ने किया पापड गाड़ मे स्थलीय निरीक्षण, युद्धस्तर पर मलबा हटाने...

डीएम ने किया पापड गाड़ मे स्थलीय निरीक्षण, युद्धस्तर पर मलबा हटाने का काम जारी

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़गाड़ के पास हुए भू-धंसाव के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, कटाव से बने खतरे और राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO), आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने किया पापड गाड़ मे स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने अधिकारियों को संवेदनशील हिस्सों में युद्धस्तर पर मलबा हटाने और सुरक्षात्मक कार्य तेज करने के निर्देश दिए। फिलहाल मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है, जबकि भारी मशीनों की मदद से स्थायी सुधार का कार्य लगातार जारी है।

चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रियों, चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सतर्क रहने और राजमार्ग की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और BRO की टीमें मौके पर मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular