
देहरादून- उत्तराखंड में बीजेपी की जीत के साथ ही बीजेपी के नेताओं कि दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है… उसमें कैबिनेट मंत्री समेत कई विधायक भी शामिल हैं… हालांकि पार्टी आलाकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को बुलावा भेजा गया था… ऐसे में विधायक और कैबिनेट मंत्रियों के दिल्ली पहुंचने पर पार्टी संगठन मैं भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है… प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी देवेंद्र भसीन ने कहां की विधायक दल की बैठक होली के बाद संभव है… ऐसे में सभी विधायकों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र में जनता के बीच में जाएं और होली का त्यौहार मनाए…



