
देहरादून- चौथी बार विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि इस बार जमीनी स्तर पर मोदी को लेकर लोगों में अंडर करंट था… वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाले कामों को लेकर उनका फोकस खासकर बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा देने पर रहेगा… साथ ही उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से उन्होंने चुनाव लड़ने की शुरुआत की थी… उस यूकेडी का अब सिंबल छिनने की कगार पर है… उन्होंने कहा कि काफी समय से वह यूकेडी के संपर्क में नहीं है लेकिन इसको लेकर यूकेडी विचार विमर्श करें…



