
रुद्रपुर – मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई…जिसके दौरान उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुऐ कहा कि जनपद में समस्त व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना सुनश्चित करें, और जिस वाहन में स्पीड गर्वनर नही लगा हो उस पर आवश्यक रूप से वैधानिक कार्यवाही करें…साथ ही उन्होने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नियन्त्रण के लिए पुलिस विभाग/परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही की जाऐ…और भार वाहन में सवारी बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, रेड लाईट जम्पिंग, नशे में वाहन चलाना आदि नियमों पर लापरवाही बरतने वाले लोगो पर वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें…



