Thursday, February 26, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ शर्मनाक- गत्तों में रखा गया शहीदों का शव, सेना ने माना- सलूक...

शर्मनाक- गत्तों में रखा गया शहीदों का शव, सेना ने माना- सलूक ठीक नहीं!

एक बड़ी ही दुखद घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके से आई है जंहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और उसमें 7 जवान याहीद हो गए हैं। लेकिन कितने ही शर्म की बात है कि शहीद हुए जवानों के शवों को पॉली बैग और गत्ते में रखा गया पर जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं तो विवाद शुरू हो गया है। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जमकर सरकार पर उतारा। वहीं क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस फोटो के साथ ट्वीट कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
विवाद बढ़ता देख सेना ने इसे असामान्य मानते हुए कहा कि भविष्य में शवों को उचित तरीके से पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
इस पर सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा स्थानीय संसाधनों से शवों  को लपेटना भूल थी वरना सैनिकों को हमेशा ही पूर्ण सैन्य सम्मान दिया गया है। बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का एमआई 17 वी5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें दो जवान और पांच क्रू मेंबर समेत सात जवान शहीद हो गए थे।
सेना ने एक बयान करते हुए कहा कि अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में सीमित संसाधनों के कारण हेलिकॉप्टर ज्यादा भार नहीं ले जा सकते। बयान में कहा गया, बॉडी बैग्स या ताबूत के बजाय शव उपलब्ध स्थानीय संसाधनों में लपेटे गए। यह एक भूल थी। गुवाहाटी बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के तुरंत बाद शवों को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ लकड़ी के ताबूत में रखा गया। इसमें कहा गया है, पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के बाद सभी जवानों के शवों को उनके परिजन के पास भेजा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि तस्वीरें उस वक्त ली गईं जब शव गुवाहाटी में थे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवत्त) पनाग ने कहा कि जब तक ताबूत उपलब्ध नहीं हों तब तक शवों को अग्रिम स्थानों से ले जाने में उचित सैन्य बॉडी बैग्स का अवश्य इस्तेमाल किया जाना चाहिये।
तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने जमकर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा – क्रैश के शहीदों के शव…शर्मनाक! माफ करना ऐ दोस्त, जिस कपड़े से तुम्हारा कफन सिलना था वो अभी किसी का बंद गला सिलने के काम आ रहा है !!!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2