
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रफ़्तार बनी काल, दो की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये हादसा बागवाला गांव के पास हुआ, जब गदरपुर से लौट रहे युवक और युवती की बाइक अचानक संतुलन खो बैठी. इसके बाद बाइक सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार दूर जा गिरे.
घटना से परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन, प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान खेड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कॉलोनी निवासी रोली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अजय सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Find good sorts of rubbers. Items yield sure vibe. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] fast. Choose each way right.