Homeराज्यउत्तराखण्डदेश भर के लगभग 93 लाख ट्रक और बस दो दिवसीय हड़ताल...

देश भर के लगभग 93 लाख ट्रक और बस दो दिवसीय हड़ताल पर!

जीएसटी, डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने रात 12 बजे से ट्रकों के पहियों को थाम दिया हैं और दो दिवसीय बंद की घोषणा की है। बताते चलें कि आज सुबह 8 बजे से सड़कों से 93 लाख ट्रक और बस नदारद रहेंगी। देशव्यापी इस हड़ताल में सभी ट्रांसपोर्टर और संचालक शामिल रहेंगेे। ट्रकों की आवाजाही बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पता हो कि आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और कलकत्ता गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पिछले दिनों ये ऐलान कर दिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी है, लेकिन सरकार यहां डीजल कीमतों में कटौती नहीं कर रही है, ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि डीजल की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक कटौती की जाए। चालकों और ट्रांसपोर्ट संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नए अप्रत्यक्ष कर के तहत डीजल को लाने की मांग की है।

इधर, आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी क्योंकि देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों ने भी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। बताया तो यह भी जा रहा है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पेट्रोल पंप मालिक 13 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे। 13 अक्टूबर को देशभर के 54000 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और अन्य ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने दो दिनों की सांकेतिक राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है, जो नौ अक्टूबर (सोमवार) को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम आठ बजे खत्म होगी।

जीएसटी के तहत विभिन्न नीतियों के कारण सड़क परिवहन क्षेत्र में बहुत भ्रम और विघटन पैदा हुआ है। डीजल मूल्य में अत्यधिक वृद्धि और कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव सड़क परिवहन क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। डीजल और टोल पर किया जानेवाला खर्च ट्रक के परिचालन खर्च के 70 फीसदी से भी अधिक है, जबकि डीजल को ही जीएसटी के अंतर्गत नहीं रखा गया है। डीजल को जीएसटी के अंतगर्त लाना आवश्यक है, ताकि देश में एक कीमत पर डीजल की बिक्री हो।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular