Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: लक्ष्मण चौक स्थित फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों...

देहरादून: लक्ष्मण चौक स्थित फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

देहरादून: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण चौक में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आधा दर्जन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

फर्नीचर शॉप में देर रात लगी भीषण आग 

बताया जा रहा है कि आग लगते ही वर्कशॉप से तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयासों के बाद आग को आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया.

शादी की आतिशबाजी से निकली चिंगारी से भड़की आग 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पास में चल रहे एक शादी समारोह में की जा रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी आग लगने की संभावित वजह मानी जा रही है. लेकिन, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बावजूद इसके, वर्कशॉप के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे आग बुझाने का काम तेजी से किया जा सका.

नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि 

नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के कारणों की जांच जारी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9 फरवरी 2026 को सुभाष नगर स्थित एक टेंट हाउस में भी आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें भारी सामान जल गया था, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था और कोई जनहानि नहीं हुई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular