Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड 27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा वसंतोत्सव, राज्यपाल बोले- ये फ्लोरीकल्चर...

27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा वसंतोत्सव, राज्यपाल बोले- ये फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम

लोक भवन में इस वर्ष 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय बसन्तोउत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में पुष्प प्रदर्शनी, मिलेट आधारित फूड कोर्ट, शहद उत्पादन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों व महिला स्टार्टअप्स को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा वसंतोत्सव

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को केवल एक आयोजन न मानकर पूरे उत्साह और उत्सव के रूप में मनाया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ये आयोजन स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय पहचान बना सके।

मिलेट आधारित फूड कोर्ट भी देखने को मिलेंगे

राज्यपाल ने बताया कि वसंतोत्सव के दौरान आइएचएम, जीएमवीएन और राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से मिलेट आधारित फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहद उत्पादन, एरोमा उत्पादों और मिलेट आधारित उत्पादों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष से प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप को ‘राज्यपाल विशेष पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल बोले- ये फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम

वसंतोत्सव उत्तराखंड में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। पुष्प-प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ते हुए इसे रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाना चाहिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुष्प-प्रदर्शनी में 15 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या, बैंड प्रस्तुतियां, योग एवं मार्शल आर्ट प्रदर्शन, पेंटिंग प्रतियोगिता और लाइव डेमो जैसे विविध कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2