देहरादून- उत्तराखण्ड के डीजीपी अनिल रतूड़ी ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों कों लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि विधानसभा सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला प्रभारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सत्र के दौरान किसी प्रकार का अपराध न हो इसके पूरे प्रयास किये जाये।
वहीं एडीजी लाॅ एंड़ आर्डर अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिला प्रभारियों को आगामी विधानसभा सत्र, मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हिंसा), अपराध एवं अपराधियों के विरूद्घ विशेष अभियान एवं सीसीटीएनएस के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिला से सम्बन्धित अपराधों का पंजीकरण करने, घटनास्थल का शीघ्र निरीक्षण एवं पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता से पेश आने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डीजीपी द्वारा पुलिस संचार विभाग द्वारा प्रकाशित उत्तराखण्ड पुलिस संचार पत्रिका-द्वितीय अंक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
