Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर पूर्व पार्षद ने लिखा नगर आयुक्त को...

स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर पूर्व पार्षद ने लिखा नगर आयुक्त को पत्र

देहरादून। नगर निगम की पूर्व पार्षद अमिता देवी लगातार क्षेत्र के विकास में डटी हुई है। भाजपा पार्षद अमिता देवी तथा उनके पति समाजसेवी आलोक भट्ट बोर्ड भंग होने के बाद भी निरंतर जनसेवा कर रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने 14 सितंबर को नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। अपने पत्र में श्रीमती अमिता देवी ने कहा है कि कारगी के सिंगल मंडी, पथरी बाग से चौक से एसजीआरआर पीजी कॉलेज चौक तथा पटेलनगर थाने वाली रोड, वसुंधरा एनक्लेव, त्रिमूर्ति एनक्लेव, ऊर्जा पार्क के पीछे देवऋषि कालोनी फेज टू, कालिका विहार, बद्रीश विहार आदि स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। इसकी सूचना पहले भी दी जा चुकी है। नगर निगम बिजली विभाग में भी यह सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुुई। उन्होंने मांग की है कि जन सुविधा की दृष्टि से बरसात मे लाइटें ठीक कराना आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
श्रीमती अमिता देवी ने पुन: आग्रह किया है कि इस संदर्भ में त्वरित कार्यवाही किया जाना आवश्यक है ताकि जनता असुविधाओं से बची रह सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular