देहरादून- आगामी 4 सितम्बर को आयोजित होने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारियों जोरों पर है। इस सत्र में सरकार द्वारा अनूपूरक बजट लाया जायेगा। वित्त विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है सभी विभागों के अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश दिये जा चुके है। उन्होने कहा कि बीते सत्र में स्वीकृत बजट खर्च न हो पाने के कारण अनुपूरक बजट नहीं लाया जा सका था, लेकिन शीतकालीन सत्र मेंं सरकार अनूपूरक बजट लाने जा रही है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारिया कर ली है। अनूपूरक बजट 2175 करोड़ का होने की संभावना है। उन्होने कहा कि अनुपूरक बजट किस दिन लाया जायेगा, यह कार्यमंत्रणा सीमित द्वारा तय किया जायेगा उन्होने कहा कि वित्त विभाग बजटीय घाटे पर चर्चा कर रहा है।
