Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर:- उत्तराखंड़ शासन मे बड़ी तादात मे तबादले, कई अधिकारियों के...

बड़ी खबर:- उत्तराखंड़ शासन मे बड़ी तादात मे तबादले, कई अधिकारियों के बदले गए कार्यभार, यहां देखे किसे मिला कौन कौन सा पद………

देहरादून- उत्तराखंड शासन में आज बड़ी तादात में आईएएस एवं पीसीएस अधिकारी हुए इधर से उधर। सूचना महानिदेशक दीपेंद्र चौधरी को आयुक्त आबकारी की भी जिम्मेदारी मिली। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को मुख्यमंत्री सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव आनंद बंर्धन को गृह विभाग से मुक्त करते हुए प्रमुख सचिव आबकारी की ज़िम्मेदारी दी गयी है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्यमंत्री नियोजन की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह को आबकारी बनाया गया है। सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु को सचिव बायोटेक्नोलॉजी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नितेश झा को सचिव गृह कारागार की अत्तरिकत जिम्मेदारी मिली है। सेंथिल पांडियन को सचिव पंचायती राज विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बी षणमुगम को आबकारी आयुक्त के पद से हटा दिया गया है। डॉण् रंजीत सिन्हा को प्रभारी सचिव नियोजन पंचायती राज एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग से हटाया गया है। अपर सचिव सवींन बंसल को खनन के पदभार से मुक्त किया गया है। वहीं सचिव दिलीप जावलकर को प्रभारी सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular