Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, 53.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, 53.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। श्री बदरीनाथ व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

बद्रीनाथ धाम में अबतक 18.10 लाख तथा गंगोत्री धाम में पहली बार सर्वाधिक 8.41 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या 7.5 लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि केदारनाथ यात्रा में 15.57 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
53.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
यात्रा से जुड़े सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है। राज्य एवं जनपद स्तर पर संबंधित उच्चाधिकारियों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।  इस बार की चारधाम यात्रा के कुल यात्रियों की संख्या की दृष्टि से इस यात्रा काल में अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु चार धामों के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष इस अवधि में यात्री संख्या लगभग 46 लाख थी। जबकि यात्रा में अभी डेढ माह का समय शेष है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्षों की अपेक्षा और अधिक वृद्धि होने का अनुमान है।

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां बीते कई वर्षों की तुलना में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख 52 हजार 765 पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular