Homeराज्यउत्तराखण्डलॉकडाउन के उल्लंघन करने पर ब्लाक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज......

लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर ब्लाक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज……

उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने में पुलिस ने खटीमा ब्लाक प्रमुख व एक अन्य राइस मिलर पर लॉक डाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नानकमत्ता पुलिस को सूचना मिल रही थी नानकमत्ता क्षेत्र में चल रही राइस मिलो में यूपी से बिना सरकारी अनुमति चोरी छुपे मजदूर लाए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने शांति राइस मिल और शिव शक्ति राइस मिल पर छापेमारी की। जहां शांति राइस मिल में यूपी के 2 मजदूर व दूसरी शिव शक्ति राइस मिल में यूपी के 4 मजदूर पकड़े गए। पुलिस ने दोनों राइस मिलों पर लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। शांति राइस मिल के स्वामी सरदार रंजीत सिंह नामधारी खटीमा के ब्लाक प्रमुख भी हैं। वहीं पुलिस ने पकड़े गए मजदूरों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular