पौड़ी- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज पौड़ी के पंचूर गांव पहुंचकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि स्व० बिष्ट द्वारा समाज के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।