Homeराज्यउत्तराखण्डसामूहिक रुप से मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे 22 लोगों को पुलिस...

सामूहिक रुप से मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे 22 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में…….

विश्व मे कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है। केन्द्र ओर राज्य सरकार इसके संक्रमण को रोकने के लिए कड़े फैलसे भी ले रही है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अभी भी लाॅकडाउन को गंभीरता से नहीं समझा जा रहा है। मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां लॉक डाउन का उल्लंघन कर सामूहिक रुप से लाउडस्पीकर में नमाज़ पढ़ रहे 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गदरपुर पुलिस को गस्त के दौरान अजान की आवाज़ सुनाई दी जिस पर पुलिस रामजीवनपुर नंबर दो में पहुची जहां थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह और पुलिस टीम को 22 लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने नमाज पढ़ रहे आरोपी के खिलाफ उच्च न्यायालय उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के प्रतिबंध के संबंध में जारी आदेश का उल्लंघन करने, धार्मिक स्थल मस्जिद में बिना शारीरिक दूरी के सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने और लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत धारा 188, 269, 270 आईपीसी 151 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular