Homeराज्यउत्तराखण्डरूद्रपुर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कहा-...

रूद्रपुर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कहा- क्वारंटीन का कराया जाए सख्ती से पालन…..

रूद्रपुर- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने रूद्रपुर भ्रमण के दौरान राधास्वामी सत्संग व्यास स्टेजिग एरिया मे संचालित कोविड-19 से सम्बन्धित राहत केन्द्र क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया इसके बाद जिला चिकित्सालय मे रामसुमेर शुक्ल मेडिकल कालेज के 300 बेडो के चिकित्सालय का निरीक्षण एवं चिकित्सालय मे व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री रावत एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे कोविड-19 राहत कार्यो एवं बचाव मे लगे सम्बन्धित अधिकारियो की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रान्तो से आ रहे प्रवासियों से कोरोना पाॅजिटिव केस बढ रहे है ऐसे मे सभी लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रान्तो से उत्तराखण्ड के लोगों को लाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। सरकार को पहले से ही अनुमान था कि बाहर से लोगों को लाने पर कोरोना केस बढेंगे इसलिए सरकार पहले से ही तैयारियों में जुटी है। उन्होने कहा कि सरकार हर परिस्थिति से लडने व निपटने के लिए तैयार व सक्षम है। समीक्षा बैठक मे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह तथा वित्त एवं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि क्वारंटीन किये गये व्यक्ति क्वारंटीन के नियमों का पालन करेें जो क्वारंटीन व्यक्ति क्वारंटीन नियमो का पालन नही करते है, उनसे सख्ती से पालन करवाया जाए। उन्होने कहा कि संक्रमण का दौर है सभी जनता अपनी जिम्मेदारियों को समझे व इस लडाई मे सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने जनपद में कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे कार्यो एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आधुनिकतम उपकरणों की व्यवस्था कर रही है। उन्होेने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हमारी फंट्र लाइन वारियर टीम है इसलिए स्वास्थ्य कर्मी सहज व सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्होने कहा प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा रात-दिन तत्परता के साथ जो सेवाये दी जा रही है वह भी प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिहाज से आनेवाले 10 दिन काफी अहम होंगे ऐसे में हम एहतियात बरतने की जरूरत होगी तथा संयम से कार्य करने व रहने का समय है। उन्होने कहा जिन्हे क्वारंटीन किया गया है अगर अगले 10 दिन तक उनकी रिपोर्ट नगेटिव आने के साथ ही उनमें दूसरे लक्षण भी नही दिखते है तो ऐसे लोगो को घर भी भेजा जा सकता है। उन्होने सभी अधिकारियो व कर्मचारियो से कहा कि वह पूरी तत्परता कार्य कुशलता एवं निष्ठा के साथ संक्रमण काल मे टीम भावना के साथ दायित्यों का निर्वहन करें। उन्होने जनता से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का अवश्य पालन करे ताकि कोरोना संक्रमण को बढने से रोका जा सकें।  सांसद अजय भटट ने कहा बाहर से आने वाले प्रवासियों से अपील की है कि वे क्वारंटीन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नियम तोडने वालों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा इस आपदा दौर मे किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक आम नागरिक को बचाने की है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular