देहरादून- उत्तराखंड में सोमवार को 40 और प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। टिहरी में 10, हरिद्वार और नैनीताल में 9-9, ऊधमसिंहनगर में 5, पौड़ी में 3, चमोली में 2 और देहरादून और पिथौरागढ़ में 1-1 केस पॉजिटिव है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 357 पहुंच गई है। इनमें 60 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में 292 एक्टिव केस हैं, जबकि तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं।



