देहरादून- लाॅकडाउन के कारण बंद पड़ी हवाई सेवांए आज से शुरू हो गयी है। 62 दिन बाद पंतनगर और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट जौलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंची, लेकिन इनमें यात्रियों की संख्या अभी बेहद कम रही। कोरोना संक्रमण के कारण लागू किये गये लाॅकडाउन के बाद आज पहली बार देश में घरेलू उड़ानों को सीमित संख्या में शुरू किया गया है। 62 दिन बाद शुरू की गयी घरेलू उड़ानों में अभी सिर्फ वही लोग आ रहे है जोे लम्बे समय से बाहर फंसे हुए थे। आज सुबह दिल्ली से दून पहुंची पहली फ्लाइट में मात्र तीन यात्री ही थे जबकि दून से दिल्ली जाने वाली पहली फ्लाइट में सिर्फ 10 यात्री थे। वहीं पंतनगर से सुबह दून पहुंची पहली फ्लाइट में आठ यात्री थे। दोपहर दिल्ली से दून पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में 51 यात्री थे।



