Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका,शिया वक्फ बोर्ड के नामित...

योगी सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका,शिया वक्फ बोर्ड के नामित 6 सदस्यों को हटाने पर लगाई रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के उस फैसले को निरस्त कर दिया जिसके तहत शिया वक्फ बोर्ड के 6 सदस्यों को हटा दिया गया था। दरअसल, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शिया वक्फ बोर्ड से हटाए गए छह सदस्यों की बहाली के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें कि शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में सम्पत्ति को लेकर अनियमितता व घोटाले की आशंका के मद्देनजर यूपी सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और बोर्ड के छह सदस्यों को हटा दिया था। शिया वक्फ बोर्ड में 10 सदस्य हैं। इनमें से छह सदस्य अखिलेश यादव सरकार ने नामित किए थे।

कोर्ट के इस आदेश को प्रदेश की योगी सरकार के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular