हरियाणा के फरीदाबाद में ईएमयू ट्रेन में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़कों ने ईद की खरीदारी कर लौट रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
हमलावरों ने इस घटना के बाद दिल्ली से 20 किलोमीटर दूर स्थित असावती स्टेशन पर पीडितो को ट्रेन से फेंक दिया. प्रथम दृष्टया यह नफरत के कारण किया गया हमला प्रतीत हो रहा है.
यह घटना गुरुवार शाम की है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन चार लोगों पर बीफ खाने के शक में हमला किया गया था। चारों युवकों की पहचान जुनैद, हासिम, शाकिर मोहसिन और मोइन के रुप में हुई है।
