बदरीनाथ हाईवे पर एक के बाद एक धमाके होने से कई किमी. दूर तक लोग सहम गए। सूचना पाकर पुलिस ने मोर्चा संभाला। जानकारी के अनुसार ट्रक में गैस सिलेण्डर भरे थे, प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि इतनी भयानक तरीके से सिलेंडर फटे की जैसे खतरनाक विस्फोट हो गया हो। और देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया।
हादसा शुक्रवार सुबह सुबह बद्रीनाथ हाईवे पर खांखरा में हुआ । अभी सही से मालूम नहीं लगा है की हादसा कैसे हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक से ही ट्रक में आग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते ट्रक में भयंकर विस्फोट होने लगे।