
लालकुआं- खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाते हुए लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र में औचक छापेमारी कर किराना, मिठाई समेत एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की…साथ ही चार दुकानों से गुजिया के सैंपल लिए… जबकि कई दुकानदारों को धारा 32 का नोटिस दिया गया…आपको बता दें कि विभाग के जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा लालकुआं में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी कर दी…और जैसे ही खाद्य विभाग की टीम लालकुआं पहुंची तो ताबड़तोड़ खाद्य विभाग द्वारा गौला रोड में एक मिठाई की दुकान और स्टेशन तिराहे पर जनरल स्टोर में गुजिया के सैंपल भरे… इसके अलावा हल्दूचौड़ क्षेत्र में भी मिठाई दुकान में गुजिया के सैंपल भरे गये… लालकुआं में बिरयानी की दुकान का लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदार का चालान किया गया…



