Homeहेल्थमुंह से आने वाली लहसुन की स्मैल से ऐसे पाएं छुटकारा...

मुंह से आने वाली लहसुन की स्मैल से ऐसे पाएं छुटकारा…

garlic1

लहसुन का टेस्ट तो कई लोगों को पसंद आता है। पर इसे खाने के बाद की स्मैल तो किसी को नही भाती। कभी कभी तो इसकी स्मैल की वजह से लोग बात करने में भी असहज हो जाते है।

क्या आपने कभी सोचा है लहसुन खाने से क्यों मुंह से इतनी स्मैल आती है? क्यों लहसुन खाकर घंटों तक इसकी स्मैल आपको फील होती रहती है? आमतौर पर लोग लहसुन की स्मैल से बचने के लिए लहसुन से बने हुए पकवानों को नहीं खाते.

लहसुन से स्मैल आने का कारण- लहसुन में स्मैल आने का सबसे बड़ा कारण है उसमें मौजूद सल्फर. सल्फर एक तरह का कैमिकल है जो कि सड़े हुए अंडे जैसी स्मैल करता है. हमारे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सल्फर को खा जाते हैं और फिर गैस छोड़ते हैं जो कि बदबूदार गंध वाले कैमिकल से भरी होती है.

पूरे शरीर से आने लगती है- स्मैल- सिर्फ सांस से ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी आपको स्मैल आने लगती है. दरअसल, सल्फर एक कंपाउड ब्लडस्ट्रीम (यौगिक रक्तधारा) से होते हुए लंग्स और स्किन तक पहुंचता है. इसलिए जब आप अपना लहसुन युक्त खाना खा रहे होते हैं तो ध्यान रखें इसकी स्मैल सिर्फ आपको सांसों के जरिए नहीं आएगी बल्कि ऐसा महसूस करें जैसे आपने कुछ समय के लिए लहसुन का इत्र भी अपनी बॉडी पर लगा रहे हैं.

nintchdbpict000248392291

 

अगर लहसुन का आप स्वाद  लेना चाहते हैं या इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी लेना चाहते हैं तो लहसुन के सेवन के बाद माउथवॉश कर इस्तेमाल करें. तुरंत ब्रश करें या फिर टीथ को फ्लॉस करें. ऐसा करने से लंबे समय तक स्मैल नहीं रहेगी और आपको किसी के आगे शर्मिंदा भी नहीं होना पड़ेगा.

ताजा अजवायन को चबाने, मिंटी टी और मिंट की पत्ती आपके मुंह से आने वाली लहसुन और प्याज के महक को हटाने में मददगार साबित होगी।

खाने के बाद लहसुन की बदबू से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका है। नींबू क्लेंजर की तरह काम करता है और इसमें मौजूद साइट्रस लहसुन की बदबू को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही खाने के बाद नींबू का रस पीने से पाचन में भी बेहतर बनता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments