Homeब्रेकिंग न्यूज़LIVE: हो गया पांच राज्यों में विस चुनाव की तारीख का...

LIVE: हो गया पांच राज्यों में विस चुनाव की तारीख का एलान…उत्तराखंड में 15 फरवरी को चुनाव

नई दिल्ली: आज यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि  5 राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। करीब 16 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में, मणिपुर में दो चरण में और यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पांचों राज्यों में वोटिंग चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को खत्म होगी और 11 मार्च को नतीजे आ जाएंगे.

जैदी ने इस दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं-

ec-2-580x395

LIVE UPDATES:

  • पांचो राज्यों के नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
  • उत्तराखंड- 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 27 जनवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है. 15 फरवरी, बुधवार को चुनाव कराए जाएंगे.
  • गोवा – वोटिंग 4 फरवरी 2017
  • पंजाब- नोटिफिकेशन 11 जनवरी 2017,  नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी, वोटिंग 4 फरवरी 2017 को।मणिपुर- नोटिफिकेशन 8 फरवरी 2017,  नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, वोटिंग 4 और 8 मार्च 2017 को।
  • उत्तर प्रदेश- सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 73 सीटों पर चुनाव। नोटिफिकेशन 11 फरवरी 2017,  वोटिंग 11 फरवरी 2017 को।दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर चुनाव। नोटिफिकेशन 20 जनवरी, नामांकन की आखिरी तारीख  जनवरी, वोटिंग 11 फरवरी 2017 को।
  • कई राज्यों में ईवीएम पर नाम के साथ उम्मीदवार का फोटो भी दिखेगा
  • कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ होंगे
  • पांचों राज्यों में प्रत्येक सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा
  • रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएँगे.
  • कुल एक लाख 85 हजार बूथ बनाए गए हैं- चुनाव आयोग
  • सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप दिए जाएंगे
  • पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. पांच राज्यों में कुल 133 सीटें सुरक्षित हैं.
  • वोटरों को रंगीन वोटर गाइड भी दिए जाएंगे
  • गोवा में वोटर जान पाएंगे किसे वोट दिया
  • ईवीएम पर नोटा विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं वोटर
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular