टमाटर न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपकी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और K चेहरे के दाग-धब्बों, झुर्रियों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करते हैं। स्किन एक्सपर्ट डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, टमाटर का फेस पैक बनाना आसान है और यह बिना महंगे प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लो देता है।
यहां जानिए टमाटर के 5 असरदार उपयोग:
सीधे मसाज करें: आधे टमाटर से चेहरे पर हल्के हाथों से 15 मिनट तक मसाज करें। पिगमेंटेशन में राहत मिलती है।
टमाटर + दही मास्क: टमाटर को मैश कर 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। मुहांसों से राहत देता है।
टमाटर + नींबू रस: 2-3 चम्मच टमाटर प्यूरी में 1 चम्मच नींबू मिलाएं। 10-15 मिनट लगाएं, इससे दाग-धब्बे दूर होते हैं।
टमाटर + हल्दी: टमाटर पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। यह सूरज की किरणों से हुई त्वचा की क्षति को ठीक करता है।
टमाटर + चीनी स्क्रब: टमाटर पर चीनी छिड़कें और चेहरे पर 3 मिनट मसाज करें। डेड स्किन हटती है और त्वचा मुलायम होती है।
डिस्क्लेमर: इन उपायों को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।




I wish to voice my gratitude for your kind-heartedness in support of individuals who actually need guidance on your idea. Your real dedication to passing the message along had been unbelievably practical and has usually made guys and women much like me to attain their pursuits. Your own useful help means so much to me and even further to my office colleagues. Regards; from everyone of us.