देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार करने वाले सभी लोगों पर गाज गिरेगी। यह मानना है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत एक निजी कार्यक्रम में ऋषिकेश पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की चर्चा की और कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जानकी सेतु और टूटी सड़कों का काम जल्द शुरू करवाने वाली है, साथ ही सूबे के मुख्य इन पुलों के निर्माण के दौरान हुए ओवर एस्टीमेट को लेकर जांच बैठाने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकी पुल बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी, लेकिन वो इस पुल के निर्माण से पहले घोटाला करने वाले लोगों को बिलकुल नही बख्शेंगे। इसके साथ ही सीएम ने एनएच-74 के घोटाले पर भी कहा कि ये स्कैम कांग्रेस के दौरान हुआ था इसलिए पार्टी से जुड़े लोगों पर उंगली उठना लाजमी है।
सीएम ने आगे कहा कि सरकार को किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष से कोई मतलब नहीं। गठित टीम भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है, चाहे जितना बड़ा नेता या अधिकारी इसमें लिप्त क्यों न हो जांच में उसका नाम सामने जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुनिकी रेती के कैलाश गेट से स्वर्गाश्रम को जोड़ने वाले जानकी सेतु के लिए नाबार्ड से सहयोग मांगा था। जानकी सेतु के लिए बड़े बजट की जरूरत होने की वजह से नाबार्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।
भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री
RELATED ARTICLES