Homeराज्यउत्तराखण्डमानेश्वर धाम में चला महा स्वच्छता अभियान, डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा हटाकर...

मानेश्वर धाम में चला महा स्वच्छता अभियान, डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लोहाघाट : चंपावत जिले के लोहाघट में मानेश्वर धाम को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उच्च न्यायालय के निर्देशों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के तहत आयोजित अभियान में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, सर्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मानेश्वर धाम में चला महा स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान करीब एक से डेढ़ टन प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराज पुरी महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने, पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण की मजबूत चेतना विकसित करने का माध्यम भी हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular