श्रीनगर: – पुलवामा में हुए आतंकी हमले को अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं कि जम्मू कश्मीर में एक और आर्मी ऑफिसर को अपनी शहादत देनी पड़ी हैजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बम धमाके में सेना का एक मेजर शहीद हो गया है। यह घटना नौशेरा सेक्टर की है। बताया जा रहा है कि मेजर आतंकियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज कर रहे थे इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। यह IED अंतरराष्ट्रीय सीमा के 1.5 किलोमीटर अंदर लगाया गया था।