
देहरादून- उत्तराखंड में सहकारिता में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लग गई है…ये फैसला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायत पर शासन द्वारा लिया गया है…आपको बता दें कि भर्ती में भाई भतीजावाद के साथ भ्रष्टाचार का आरोप भी सामने आया है…इसके साथ हीं संविदा पर तैनात कर्मी की पत्नी और साली का भी चयन हुआ है…दरअसल, जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 400 पदों पर भर्ती की जानी थी…जिसको लेकर अगले आदेशों तक किसी भी कार्मिक को कार्यभार ग्रहण ना कराए जाने का आदेश दिए गए हैं…