HomeUncategorizedदेहरादून से पकड़ा गया फर्जी IPS, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का...

देहरादून से पकड़ा गया फर्जी IPS, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का है बेटा

देहरादून :  राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से कथित ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।

देहरादून से पकड़ा गया फर्जी IPS

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सेना में ऊंचे पदों पर अपनी पहुंच होने का दावा किया। इसी भरोसे में लेकर उसने युवती से करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी इसके बाद भी लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का है बेटा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली सरकारी अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करता था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या उसने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य पीड़ितों या अतिरिक्त मामलों की जानकारी सामने आती है, तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कई लोगों के साथ कर चुका है धोखाधड़ी

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके पिता वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी है तथा बचपन से उसका सपना अधिकारी बनने का था। बचपन से अपने पिता के साथ रहने के दौरान उसने वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाली पावर व सुविधा देखी थी। उसके मन में बचपन से ही वरिष्ठ अधिकारी बनने का सपना था। उसने कई सालों तक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की किंतु उक्त परीक्षा में वह सफल नहीं हो पाया।

असफलता हाथ लगने पर उसने खुद को फर्जी आईपीएस व अन्य एजेंनसीयों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों पर अपना रौब झाड़ने लगा। आमजन व भोले भाले लोगों को वह अपने पद का प्रभाव डालकर उनको नौकरी दिलवाने अथवा उनके टेंडर व अन्य काम जल्दी करवाने के नाम पर लाखों रुपए की जालसाजी व धोखाधड़ी करने लगा। उसके बात करने का तरीका तथा उसकी यूनिफॉर्म व फर्जी आई कार्ड देखकर लोग उस पर आसानी से भरोसा कर लेते थे। इसी का फायदा उठाकर वह सालों से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular