Homeराज्यउत्तराखण्डहरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण, मंत्री रेखा आर्या ने...

हरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण, मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में लगाया पौधा

खटीमा : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपन आवास पर वृक्षारोपण किया और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों से भी हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण करने की अपील की है।

हरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हो रहे ‘थीमैटिक वृक्षारोपण अभियान’ से जुड़कर गुणवत्ता युक्त वानिकी व ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दें। और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए आइए, एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक पर्व नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वृक्षारोपण का ये अभियान आज यानी 16 जुलाई से महीने तक जारी रहेगा। जिसमें वृहद स्तर पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया जायेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में लगाया पौधा

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) की ओर से वरदानी पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला हमें पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छोड़ने का संदेश देता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular