Homeराज्यउत्तर प्रदेशबौखलाए अखिलेश का ऐसा रूप देखा कभी!!

बौखलाए अखिलेश का ऐसा रूप देखा कभी!!

akhilesh_11

समाजवादी पार्टी में चल रहा कलह अभी तक पार्टी के दफ्तरों और पार्टी नेताओं के घर तक ही सीमित थां पर आज सपा की महाबैठक में कुछ ऐसा हुआ कि आम जनता आंखे फाड़ कर देखती रही। मुख्यमंत्री अखिलेश के गुस्से को देखकर पार्टी सुप्रीमों को मामला ठंडा करने के लिए मंच छोड़कर जाना पड़ा ताकि पार्टी का तमाशा और न बढ़ जाए।
सपा की बैठक में मुलायम ने तकरीबन मामला फिक्स कर ही दिया था कि अंत में मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि शिवपाल और अखिलेश में तल्खी और बढ़ गई। अपना भाषण खत्म करने के बाद मुलायम ने बेटे अखिलेश से चाचा को गले लगाने को कहा। जिसके बाद अखिलेश और शिवपाल आपस में गले लगे।  इसके बाद मुलायम ने कहा कि जो चिठ्ठियां लिखी जा रही हैं, वो रुकवाई जाएं। इसके बाद मुलायम ने आशु मलिक को मंच पर बुलाया। इस पर अखिलेश भड़क गए और कहा कि आशु मलिक की चिठ्टी पर कुछ नहीं बोला गया।
अखिलेश ने नाराज होते हुए मुलायम से चिठ्ठी दिखने को कहने लगे। अखिलेश ने आशु मालिक की तरफ देख कर चीखना शुरू कर दिया. अखिलेश ने कहा, इसी ने अमर सिंह के साथ मिलकर खबर छपवाई, अमर सिंह साज़िश कर रहा है’ इस बीच शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से माइक छीन लिया और कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं.’

इस पर अखिलेश यादव ने माइक छिनने की कोशिश की, माइक की छीना झपटी में शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच हाथ की कोहनी से धक्का मुक्की हुई, मुलायम सिंह ये देखते रहे. मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मुँह  फटे रह गए, मंच पर मौजूद शिवपाल और मुलायम सिंह की सिक्योरिटी ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग अलग किया.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular