Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी घमासान: अभी नईया डूबी भी नही,संभालने वाले आ गए..!!

यूपी घमासान: अभी नईया डूबी भी नही,संभालने वाले आ गए..!!

rahulakhilesh759
यूपी में सपा का घमासान जगजाहिर है।पाटी में चल रहे गृहयुद्व में कयास लगाए जा रहे थे कि सपा में अगर कलह बरकरार रहा तो जल्द पार्टी टूटेगी। मीडिया में तो खबरे ये भी थी कि अखिलेश पार्टी से अलग होने की योजना बना रहे है। इसी घमासान के बीच कांग्रेस ने कहा है कि अगर अगर यूपी में अखिलेश सरकार गिरने की नौबत आई तो वो अखिलेश का समर्थन करेंगे. कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के सभी विधायक अखिलेश की सरकार बचाने के लिए समर्थन करेंगे.

यूपी की राजनीति आजकल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। सपा पार्टी टूटने की कगार पर दिखायी दे रही है। वो बात अलग है कि पार्टी में अभी जुबानी जंग चल रही है। पर इन सब में ताजा खबर है कि कांग्रेस ने अखिलेश को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसमें शक नही है कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी का अपना रूतवा है। मुख्यमंत्री अखिलेश भी बेवाक होकर अपनी बाते रखते है जिससे यूपी में अखिलेश की अपनी अलग पहचान है। ऐसे में कांग्रेस ने अखिलेश को समर्थन देने का एलान किया है। वो बात अलग है कि कांग्रेस यूपी में खुद अपने से ही जूझ रही है। और अपने अस्तित्व को तलाश रही है। ऐसे में अखिलेश को सर्मथन देने वाली बात से लग रहा है कि कांग्रेस अखिलेश के सहारे यूपी में खुद की साख मजबूत करने की योजना बना रही है।

खैर, देखते है कि अखिलेश को किसका सहारा मिलता है अपनों का या गैर से अपने बनने की कतार में खड़ी कांग्रेस का। अखिलेश की लोकप्रियता के चलते कांग्रेस का ये ऑफर यही याद दिला है कि अभी नईया डूबी भी नही,संभालने वाले आ गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular