
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक के बाक एक सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
यमुना एस्कप्रेसवे पर कोहरे के कारण सात बसें और तीन वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इसके बाद धमाके के साथ ही बसों में आग लग गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की जलकर मौत होने की पुष्टि हो गई। जबकि 33 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बसों और गाड़ियों की टक्कर के बाद 13 लोग जिंदा जले
हादसे के बाद बसों औऱ गाड़ियों में आग लगने के कारण 13 लोग जिंदा जल गए। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के अवशेषों को पॉलीथीन में ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। हालांकि वाहनों में आग लगने कती वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।
Hi, i read your blog occasionally and i own a similar one and i was just wondering if you get a lot of spam responses? If so how do you protect against it, any plugin or anything you can advise? I get so much lately it’s driving me mad so any assistance is very much appreciated.