Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी अल्ट्रा मैराथन में 1200 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम, टॉम...

मसूरी अल्ट्रा मैराथन में 1200 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम, टॉम ऑल्टर के सपने को साकार करने की पहल

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को अल्ट्रा मैराथन के दूसरे संस्करण का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से पहुंचे 1200 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया।

मसूरी अल्ट्रा मैराथन में 1200 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम

मसूरी में 5, 10, 21, 42 और 50 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में आयोजित दौड़ का शुभारंभ अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह, मसूरी अल्ट्रा मैराथन के आयोजक संदीप सहानी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान धावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया।

शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए भी कैलेंडर तैयार

अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को ऐसे आयोजनों से मजबूती मिल रही है। प्रदेश सरकार एडवेंचर और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मैराथन, राफ्टिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है। शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए भी कैलेंडर तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश में सालभर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

टॉम ऑल्टर के सपने को साकार करने की पहल

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में 1200 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है। मसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी के सहयोग से आयोजित इस मैराथन के माध्यम से दिवंगत अभिनेता टॉम ऑल्टर के सपने को भी साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिलेगा और होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालकों सहित स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ पहुंचेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular